फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Video of waving arms in Tilak ceremony goes viral

तिलक समारोह में असलहा लहराने का वीडियो वायरल

Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Video of waving arms in Tilak ceremony goes viral
जिगना। थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आयोजित तिलक समारोह में डीजे पर डांस के दौरान असलहा लहराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में असलहा लहराने वाले की पहचान हो गई। पुुलिस ने उसे थाने पर बुलाया है। कुछ माह पहले नगर के कटरा कोतवाली में विवाह में हर्ष फायरिंग के चलते एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद हर्ष फायरिंग करने वालों पर नजर रखी जा रही थी। शादियों में पुलिस जाकर नजर रखती थी, पर समय बीतने के बाद मामला ठंडा हो गया। शादियों और मांगलिक कार्यक्रमों में असलहा प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की निगहबानी बंद हो गई। जिसका असर रहा कि बीते माह जिगना के खैरा गांव में एक तिलक समारोह में डीजे पर बच्चों के साथ डांस के दौरान असलहा लहराने का वीडियो वायरल हो गया। बुधवार को वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस जांच में जुटी। क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा, थानाध्यक्ष जिगना छानबीन की तो पता चला कि थाना क्षेत्र के खैरा गांव में छह मई को एक परिवार मे तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति हाथ में असलहा लेकर नाच रहा था। जिसका विडियो बुधवार की सुबह वायरल हुआ। थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने बताया कि जिस व्यक्ति के हाथ में नाचते समय असलहा दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान की गई हैै। वह बाहर गया है। उसे बुलवाया गया है। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि खैरा गांव में विजय विश्वकर्मा का तिलक था। उसमें एक व्यक्ति के असलहा लहराने का वीडियो वायरल हुुआ है। सीओ लालगंज को जांच सौंपी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed