फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Video of beating after entering the shop went viral

Mirzapur News: दुकान में घुसकर पिटाई करने का वीडियो वायरल

Sun, 02 Apr 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Video of beating after entering the shop went viral
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ सेप्टन मिल के पास शुक्रवार की शाम एक दुकान के बाहर टेंपो खड़ा करने पर दुकानदार ने मना किया। इस पर कुछ टेंपो चालकों ने एकजुट होकर दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकान में तोड़फोड़ भी की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में घायल दुकानदार को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, दुकान में घुसकर पिटाई करने का मामला सीसी कैमरे में रिकार्ड हो गया। जो वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। क्षेत्र के बथुआ सेप्टन मिल के पास शिव कुमार जायसवाल उर्फ अन्नू (30) की कास्मेटिक और गिफ्ट आइटम की दुकान है। उनके दुकान के पास टेंपो चालक प्रतिदिन गाड़ी खड़ा कर देते हैं। दुकानदार मना करते है तो टेंपो चालक विवाद कर लेते हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे क टेंपो चालक ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी की। आरोप है कि दुकानदार शिव कुमार ने मना किया तो टेेंपो चालक ने विवाद कर लिया। थोड़ी देर बाद टेंपो चालक अपने अन्य साथियों के साथ आया और दुकान में घुसकर दुकानदार शिव कुमार की पिटाई करने लगा। पिटाई करने पर दुकानदार के परिजन बीच-बचाव करने आए, परंतु टेंपो चालकों ने पिटाई करने के साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। मारपीट में घायल दुकानदार को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर, मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। जो वायरल हो रहा है। दुकानदार शिवकुमार ने बताया कि आए दिन टेंपो चालक विवाद करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम टेंपो चालक ने शराब के नशे में गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर विवाद कर लिया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ दुकान में घुसकर उनकी पिटाई की। उन्होंने कटरा कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed