फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Victim woman got justice on the spot, death certificate provided

पिड़ीत महिला को मौके पर मिला न्याय, उपलब्ध कराया मृत्यु प्रमाण-पत्र

Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Victim woman got justice on the spot, death certificate provided
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को सिटी विकास खंड के पड़रा हनुमान में चौपाल लगाकर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर सुनवाई की। चौपाल में कुल चौबिस से मामले आए जिनमें से कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अहम मामला पड़रा हनुमान निवासिनी मैना देवी का रहा। उसकी भिस्कुरी निवासी बेटी शारदा के पति अनिल का निधन दीपावली के छह दिन पहले हो चुका था। लेकिन मृत्यु प्रमाण-पत्र न बनने के कारण तब से लेकर अब तक जीविकोपार्जन के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या ने तत्काल खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। बीडीओ सिटी ने मौके पर ही प्रमाण-पत्र उन्हें उपलब्ध कराया। इसी तरह से छीतपुर दिव्यांग ग्राम प्रधान चिरौजी देवी ने गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों पर विकास कार्यों में रोड़ा डालने व आए दिन अधिकारियों के यहां फर्जी शिकायत कर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। इस मामले में उन्होंने सीडीओ से बातचीत कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। चौपाल में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के छात्रवृत्ति, विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों से पूछताछ की। इस दौरान बीडीओ सिटी रामदरस चौधरी ने समस्त पेंशन लाभार्थियों से कहा इस समय आधारकार्ड से आनलाइन सत्यापन का कार्य चल रहा है। सभी लाभार्थी इस प्रक्रिया को पूरा करें। जिला प्रोवेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले को आयोग सदस्य के सामने रखा। चौपाल में एसडीएम सदर चंद्रभानु, सीओ परमानंद कुशवाहा, प्रभारी एडीओ पंचायत सिटी पप्पू मोदनवाल, ग्राम प्रधान विजय कुमार सहित निरीक्षक सीमा सिंह, एसओ महिला थाना रीता यादव, उप निरीक्षक जयजय राम, जितेंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed