फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   VHP workers blocked the road demanding arrest

गिरफ्तारी की मांग को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

Mon, 25 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
VHP workers blocked the road demanding arrest
अदलहाट के शर्मामोङ तिराहे पर चक्काजाम स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक । - फोटो : MIRZAPUR
थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शर्मा मोड़ के पास रविवार को ट्रैक्टर खड़ा कर विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने हमलावरों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पिता पुत्र पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी कर उन्हें मुआवजा दिया जाए। मामले की गंभीरता भांप डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने 48 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। देर शाम पुलिस नामजद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता की शर्मा मोड़ पर दुकान है। शुक्रवार को कुछ मनबढ़ों ने राजेंद्र गुप्ता (45) पुत्र धन्नू लाल, और उनके पुत्र राजकुमार गुप्ता (15) को मारपीटकर घायल कर दिया था। उपचार के बाद दोनों घायलों को डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने साकिर अली पुत्र जुम्मन, अबुल पुत्र कतवारु और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घटना से नाराज विहिप कार्यकर्ता रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब शर्मा मोड़ पहुंच पहले दुकानों को बंद कराया, इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली लगा सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू किया। उनके साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुलिस नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करें, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दे। स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता देख दोपहर 12 बजे डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी नगर संजय कुमार वर्मा, सीओ सदर रामानंद राय सहित अन्य के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोश देख प्रशासन ने आस-पास के थानाध्यक्षों को मय फोर्स मौके पर बुला लिया। डीएम-एसपी ने प्रदर्शनकारियों को 48 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर दोपहर बाद ढाई बजे जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष अदलहाट नवीन कुमार तिवारी ने देर शाम तक नामजद दो आरोपी साकिर अली पुत्र जुम्मन और अबुल पुत्र कतवारु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed