{"_id":"60eb14bfe3ff345c1c78dc5f","slug":"varanasi-youth-drowned-in-chuna-dari-mirzapur-while-taking-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः वाराणसी का युवक नहाते समय चूना दरी जल प्रपात में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः वाराणसी का युवक नहाते समय चूना दरी जल प्रपात में डूबा
Sun, 11 Jul 2021 09:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:26 PM IST
सार
पुलिस ने युवक की तलाश की, पर पता नहीं चल सका। युवक की खोजबीन के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
drown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर में चूना दरी जलप्रपात में रविवार को नहाते समय वाराणसी का एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, पर पता नहीं चल सका। युवक की खोजबीन के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। वाराणसी से विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के बाद दो बाइक पर सवार होकर चार युवक लखनिया दरी जलप्रपात स्थित चूना दरी पहुंचे।
यहां झरने मे नहाते समय फिसल जाने से तेलियाबाग, थाना कैंट निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (21) डूबने लगा। उसके दोस्तों सोनू चौरसिया, विकास उपाध्याय निवासी सेनपुरा, चेतगंज वाराणसी और अजय कुमार भारती निवासी बादशाह बाग कॉलोनी, थाना सिगरा वाराणसी ने बचाने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए। इसके बाद सभी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश कराई, पर पता नहीं चल सका। पुलिस ने चुनार से गोताखोरों को बुलाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

चूना दरी जलप्रपात पर कई हादसे हो चुके हैं, पर्यटकों को रोकने का प्रयास किया जाता है। इस संबंध में जिला प्रशासन से भी पत्र लिखा जा चुका है। डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। - अजय कुमार राय, सीओ
विज्ञापन विज्ञापन