फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Van carrying prisoners from Sonbhadra broke down

Mirzapur News: सोनभद्र से बंदियों को लेकर जा रही वैन बिगड़ी

Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Van carrying prisoners from Sonbhadra broke down
अहरौरा। सोनभद्र के जिला कारागार से तीन बंदियों को लेकर बीएचयू मेडिकल परीक्षण कराने निकली वैन बुधवार को दोपहर में वापसी के दौरान बीच रास्ते में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित बिंदपुरवा गांव के पास अचानक खराब हो गई। इसकी जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। भीषण गर्मी के चलते बंदी भी शोर मचाने लगे। बंदियों को बाहर निकाला गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था धरी रह गई।दोपहर में गर्मी और उमस के दौरान वैन में खराबी की जानकारी होते ही बाहर निकालने की मांग को लेकर तीनों बंदी शोर मचाने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बंदियों को शांत कराया।
विज्ञापन

बारी- बारी से सभी बंदियों को एक-एक करके सड़क किनारे लघुशंका भी कराया गया। पुलिस कर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत की। काफी देर तक इंतजार के बाद किसी तरह मैकेनिक को बुलवाकर वैन की मरम्मत कराई गई। इसके बाद पुलिसकर्मी बंदियों को वैन में लेकर सोनभद्र के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में हेड कांस्टेबल विजय यादव ने बताया कि सोनभद्र जेल में बंद तीन बंदियों का वाराणसी में मेडिकल कराया जाना था। उनको लेकर बुधवार को सुबह बीएचयू ले जाया गया। जहां से दोपहर में सभी बंदियों को लेकर वैन सोनभद्र के जिला कारागार के लिए रवाना हुई। रास्ते में बिंदपुरवा गांव के समीप वैन में खराबी आ गई और वैन चलते-चलते अचानक बंद हो गई। किसी तरह मैकेनिक बुलाकर वैन ठीक कराई गई। सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है। सभी बंदी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed