फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uttarakhand residents suffering from hunger and thirst for two days

दो दिन से भूख और प्यास से बेहाल उत्तराखंडवासी, भोजन के लाले

Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand residents suffering from hunger and thirst for two days
राजगढ़। दरअसल लोगों को लॉकडाउन से नहीं बल्कि शासन के कड़े निर्देशों और मानीटरिंग के बावजूद लचर व्यवस्था व लापरवाही के चलते लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। पिछले तीन-चार दिनों से क्षेत्र में उत्तराखंड से इलाज कराने आए लोगों को फुटबाल बना दिया गया है। लॉकडाउन में भोजन कराने में असमर्थ रिश्तेदार ने जब हाथ खड़े कर दिए तो उन्हें आश्रयस्थल भेज दिया गया। कुछ दिन यहां भोजन कराने के बाद आश्रय स्थल से जुड़े व्यवस्थापकों ने उन्हें फिर से रिश्तेदारो के यहां भेज दिया। उधर रिश्तेदार पहले से ही मजबूर है। ऐसे में सभी नौ लो दो दिनों भूख से बेहाल हैं।
विज्ञापन

बतादें कि मिस्तरपुर हरिद्वार, उत्तराखंड से 19 मार्च को अपने रिश्तेदार चौखड़ा निवासी खजांची के यहां गांव में एक घरेलू बैद्य से पथरी की दवा के लिए तीन मरीजो सहित कुल नौ लोग व्यक्तियों में अमरजीत 49 वर्ष, संजीत कुमार 30 वर्ष, वेदपाल 38 वर्ष, विपिन 37 वर्ष, माला 35 वर्ष, उमेश 40 वर्ष, गुड्डी 46 वर्ष, रोहित छह वर्ष व आर्यन 10 वर्ष लॉक डाउन में फंस गए। पहले तो रिस्तेदार गरीब खजांची ने सबका खर्चा उठाया। लेकिन धीरे-धीरे जब घर का राशन समाप्त होने लगा, तो उसने रिश्तेदारो को भोजन देने से मना कर दिया। भोजन की तलाश में सभी लोग राजगढ़ ब्लाक पहुंचे। जहां खंड विकास अधिकारी से गुहार लगाई। बीडीओ ने सभी नागरिकों का परीक्षण कराकर लॉक डाउन तक ब्लाक स्तर पर बनाए गए रेन बसेरा में रुकने की व्यवस्था कर दी। रेन बसेरा में रह कर सभी अपना समय पास कर रहे थे। यहां भी राशन खत्म हो जाने की बात कर बसेरा वालों ने उन्हें रिश्तेदार के यहां भेज दिया। जहां सभी नागरिक दो दिन भूख और प्यास से बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed