{"_id":"6adbc43740c0c650ea07f5a0","slug":"usha-petrol-pump-and-aarav-cricket-academy-win-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163663-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ऊषा पेट्रोल पंप और आरव क्रिकेट एकेडमी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ऊषा पेट्रोल पंप और आरव क्रिकेट एकेडमी की जीत
विज्ञापन
विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर
मिर्जापुर। विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बी डिविजन क्रिकेट लीग के तहत शुक्रवार को दो मैच खेले गए। एसोसिएशन के सचिव विवेक दुबे ने बताया कि पहला मैच बीपीएस ब्लू और उषा पेट्रोल पंप के बीच खेला गया। इसमें उषा पेट्रोल पंप ने टॉस जीतकर और क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बीपीएस ब्लू पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बनाए। इसमें केशवम मौर्या ने 38, शिवांश ने 30, दिवराय ने 27, नित्यांश ने 13 रन बनाए। सौरभ और राना ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में उषा पेट्रोल पंप ने बल्लेबाजी करते हुए 11.3 ओवर में 150 रन बना लिए। जिसमें तेज 32, रुद्रांश 28, सौरभ 26, राजविक्रम 10 रन बनाया। आयुष वर्मा, आयुष पाण्डेय ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
दूसरा मैच आरव क्रिकेट एकेडमी व बीपीएस ब्लू के बीच 15-15 ओवर का खेला गया। जिसमें टॉस आरव क्रिकेट एकेडमी ने जीता और गेंदबाजी का निर्णय लिया। बीपीएस ब्लू पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। केशवम ने 28 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या नहीं पार कर सके। हरीओम ने 4, अनुराग ने 2, राज यादव, अंकुश, विनीत और अनुराग मौर्या ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में आरव क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 81 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इसमें अनुराग ने 34, शिवांश ने 30 रन नॉट आउट। रणवीर ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अनुराग मौर्या रहे। अंपायर राज कुमार यादव, बृजेश पांडेय व स्कोरर अमर ज्योति विश्वकर्मा, लवकुश शुक्ला रहे। इस दौरान मंगत दास, सतीश, सूरज, सत्यम, लवकुश, डॉ. अभय मौर्या आदि रहे।