फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Urea missing on instrument cooperatives

साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद, भटक रहे किसान

Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Urea missing on instrument cooperatives
बारिश होते ही क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद हो गया है। किसान यूरिया के लिए दर दर भटक रहे हैं। विभाग के अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।
विज्ञापन

घुरहुपट्टी सहित राजपुर स्थित सहकारी समिति के अलावा अन्य स्थानों पर यूरिया के लिए किसान परेशान है। समतियों पर यूरिया न मिलने से किसान बाजारों से महंगे दामों पर यूरिया खरीदने को विवश हैं। जमालपुर, क्षेत्र में किसी भी साधन सहकारी समिति यूरिया नहीं है। बारिश के बाद किसान यूरिया के चक्कर में अन्य जनपद तक की दौड लगा रहे हैं। प्राईवेट दुकानदार मनमानी तरीके से यूरिया के नाम पर लूट खसोट कर रहे हैं। देवरिया, सरसा ,मठना, खेमईबरी, डवक, ओडी, जमालपुर, बहुआर, जगदीशपुर सहित अन्य स्थानों पर बड़े पैमाने पर उर्वरकों की कालाबाजारी की जा रही है। किसान अखिलेश सिंह, बृजकिशोर सिंह, सनतूराम, दिलीप कुमार, रामप्रसाद विश्वकर्मा आदि लोगों ने जिलाधिकारी से यूरिया व्यवस्था कराने की मांग किया है। राजगढ, वारिश होते ही खाद बीज के दुकानों से यूरिया गायब हो गई, कही है तो दुकानदार खाद होते हुए भी महंगे दामों पर बेचना प्रारंभ कर दीए हैं। किसानो ने जिला कृषि अधिकारी से कहा की प्राइवेट दुकानों से यूरिया खाद दिलवाने एवम सरकारी गोदामों पर यूरिया खाद भेजने की मांग की है। राजगढ, साधन सहकारी समिति ददरा, हिनौता पूरे पूर्वांचल की सबसे बड़ी समिति मानी जाती है। यहां भी यूरिया की किल्लत बनी हुई है। महंगे दामों पर बाजारों से किसानों को यूरिया खाद खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। एडीओ सहकारिता राज कपूर सिंह ने बताया कि समिति पर यूरिया की कोई कमी नहीं है। जरूरत पड़ने पर और यूरिया मंगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed