फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP topped development Kailash

विकास में यूपी अव्वल : कैलाश

Wed, 30 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
UP topped development Kailash
राजकीय पालिटेक्निक परिसर में आयोजित सपा के नागरिक अभिनंदन समारोह में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : mirzapur
नगर के बथुआ स्थित पालीटेक्निक कालेज के परिसर में आयोजित किए गए एमएलसी रामलली मिश्रा का नागरिक अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह के बहाने वर्ष 2017 के विधानसभा का बिगुल फूंका गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कैलाश चौरिसया ने सरकार का बखान करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि आज देश में विकास की बात होती है तो उत्तर प्रदेश का नाम सबसे पहले आता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विकास के लिए जितना काम किया है, पार्टी के कार्यकर्ता अगर जनता के बीच इन उपलब्धियों को बताने का काम करते हैं तो निश्चित तौर पर आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने रामलली मिश्रा को एक जुझारू एमएलसी बताया। कहा   कि वह जनता के लिए हमेशा मौजूद रहेंगी। 
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया तथा विधान परिसर सदस्य रामलली मिश्रा का हेलीकाप्टर मंगलवार की दोपहर पालीटेक्निक परिसर में उतरा। इस दौरान विश्वविख्यात एहसान भारती, बेबी वारसी व नसीम बानो ने स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर ने कहा कि अखिलेश यादव देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने मात्र चार वर्ष में ही अपने चुनावी वादे को पूरा कर दिया। आज पूरे प्रदेश में विकास की लहर दौड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी को कहीं से टिकट दे देंगे उसको जिता कर लखनऊ पहुंचाना हर कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी के प्राथमिकताओं में होगा। कहा कि मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई, मुफ्त सिंचाई राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का सपना था जिसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश ने पूरा किया।

छानबे विधायक भाईलाल कोल ने भी सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। वहीं चुनार विधायक जगतंबा पटेल ने उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के बल पर अगली सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया। विधान परिषद सदस्य रामलली मिश्रा ने कहा कि मां विंध्यवासिनी ने उन्हें मिर्जापुर एवं सोनभद्र जनता की सेवा करने का अवसर दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनपद में हमेशा अपनी ताकत के बल पर जनप्रतिनिधियों को चुनकर सदन में भेजने का कार्य करती रही है। चाहे विधानसभा का चुनाव हो ब्लाक प्रमुख या  ग्राम पंचायत पार्टी हमेशा मजबूत स्थिति में रही है। एमएलसी चुनाव में पार्टी ने विधानसभा चुनाव की रूपरेखा खींच दी है।


कार्यक्रम में  सहकारी बैंक के चेयरमैन सुरेंद्र पटेल, सीमा मिश्रा, भदोही की जिला पंचायत सदस्य दीपिका बिंद, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, प्रवक्ता स्वामी शरण दूबे, राजीत राम यादव, इंद्रजीत पांडेय, जवाहर मौर्या, डा. अरविंद श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक प्रमुख जय कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह, सुनील रत्नाकर, देवी प्रसाद चौधरी, रमाशंकर सिंह पटेल, नसीम कुरैशी, लक्ष्मण उमर, मुन्नी यादव रामजी मौर्या, सलीम बादशाह, जाहिद अख्तर, अनिल प्रधान, अनिल वकील, शैलेश पटेल, तौकीम अहमद, विमल पटेल, राजन यादव, विशाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, संजय यादव, नरेश यादव, लालगंज ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गिरी मौजूद रह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed