{"_id":"6a456e940f8483005b0ad970","slug":"up-teacher-eligibility-test-to-be-held-at-18-centers-today-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-156509-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 18 केंद्रों पर आज होगी उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 18 केंद्रों पर आज होगी उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यूपीटीईटी) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के लिए बैठक की। कहा कि जिले में 18 केंद्रों पर 7392 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
दो व तीन जुलाई को दोनो पालियो में तथा चार जुलाई को केवल प्रथम पाली में परीक्षा कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02ः30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर सभी परीक्षार्थी सुबह 8ः45 मिनट के पूर्व व द्वितीय पाली में 1ः45 मिनट के पूर्व परीक्षा केंद्र के अन्दर प्रवेश अवश्य कर लें। उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के सक्रियता पर जोर दिया। सुरक्षा व सतर्कता के लिए हिदायत दी। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि परीक्षा देने के लिए आने वाले ऐसे परीक्षार्थियो जो एक दिन पूर्व जनपद में पहुंच रहे है उनके रूकने व रात्रि निवास के लिए नजदीकी किसी विद्यालय/सुरक्षित स्थान चिन्हित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि वे बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर रात्रि निवास न करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार, उप जिलाधिकारी/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चन्द्र व अन्य उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
यूपीटीईटी परीक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर लगी ड्यूटी
दो, तीन व चार जुलाई को आयोजित होने वाली यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के रेलमार्ग से पहुंचेंगे। प्रयागराज मंडल द्वारा व्यापक परिचालनिक, वाणिज्यिक एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि वार रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां से संपूर्ण व्यवस्था की सतत निगरानी एवं समन्वय किया जाएगा। आवश्यकता एवं यात्री मांग के अनुसार परीक्षा विशेष (एग्जाम स्पेशल) ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों एवं अन्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला तथा मिर्जापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्य, परिचालन व सुरक्षा विभाग के पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।