फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP MLC election 2022 Samajwadi party candidate ramesh yadav withdraws nomination in Mirzapur BJP Vineet Singh is set to be elected

एमएलसी चुनाव: मिर्जापुर में सपा प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा, भाजपा के विनीत सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय

Wed, 23 Mar 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Mar 2022 01:13 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव को लेकर मिर्जापुर से बड़ी खबर सामने आई है। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के नेता अपने प्रत्याशी के अपहरण की आशंका जता रहे थे तो इस बीच उनके प्रत्याशी ने बुधवार सुबह अपना नामांकन ही वापस ले लिया।

विज्ञापन
UP MLC election 2022 Samajwadi party candidate ramesh yadav withdraws nomination in Mirzapur BJP  Vineet Singh is set to be elected
एमएलसी चुनाव: मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी विनीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एमएलसी चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के अगले ही दिन बुधवार को मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। कारण ये के बेहद ही नाटकीय घटनाक्रम के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह यादव ने नामांकन वापस ले लिया है।

विज्ञापन


इस खबर के बाद से विनीत सिंह के समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में भी मिर्जापुर की सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन की ही जीत हुई थी। एमएलसी चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद उन्होंने भाजपा से नामांकन किया। 

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के अपहरण का मचा था हंगामा

पर्चा वापसी से कुछ देर पहले ही बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने देवी चौधरी ने  आरोप लगाया था कि मंगलवार की दोपहर से उनका प्रत्याशी रमेश सिंह यादव लापता है, फोन नहीं उठा रहा है। अपहरण की आशंका भी जताई। मामले में देवी चौधरी ने अखिलेश यादव को भी पत्र भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सपा प्रत्याशी रमेश यादव ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जिले के सपा नेता कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। रमेश के नामांकन वापस लेते ही भाजपा व विनीत सिंह समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव में विनीत सिंह एक अकेले प्रत्याशी बचे है, इस लिहाज से उनका चुना जाना तय माना जा रहा है। 

अब भाजपा की चार सीटों पर जीत तय
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के मतदान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी का चार सीटों पर जीतना तय हो गया है। दरअसल, तीन एमएलसी सीटों  (एटा-मैनपुरी-मथुरा, मथुरा-एटा-मैनपुरी और बुलंदशहर) के समाजवादी पार्टी (सपा) समेत बाकी निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। वहीं मिर्जापुर में सपा प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया है। 

कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं विनीत सिंह, इनके पास करोड़ों की संपत्ति

UP MLC election 2022 Samajwadi party candidate ramesh yadav withdraws nomination in Mirzapur BJP  Vineet Singh is set to be elected
एमएलसी चुनाव: मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी विनीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

एमएलसी चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा ने पूर्व एमएलसी विनीत सिंह को प्रत्याशी घोषित कर सबको चौंका दिया। हालांकि इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उनके करीबी राजू कनौजिया को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर उन्हें हरी झंडी दे दी थी। पूर्व एमएलसी विनीत सिंह ने जिला पंचायत चुनाव में मिर्जापुर के साथ ही सोनभद्र व चंदौली में अपने रसूख का इस्तेमाल भाजपा के लिए किया था।

भाजपा की ओर से एमएलसी का पर्चा भरने वाले श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। विनीत सिंह की चल संपत्ति 94 लाख चार हजार 463 रुपये है। अचल संपत्ति सात करोड़ 21 लाख 93 हजार है। पत्नी प्रमिला सिंह के नाम एक करोड़ 94 लाख रुपये चल व सात लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

विनीत सिंह वाराणसी के चोलापुर विकासखंड के गोला गांव के रहने वाले हैं। पिता शिवमूरत सिंह राजस्व विभाग में कर्मचारी थे। ये पांच भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर पर हैं। बड़े भाई त्रिभुवन सिंह चोलापुर से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। विनीत सिंह जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2010 में मिर्जापुर जिले से बसपा के टिकट पर एमएलसी चुने गए। विनीत सिंह कराटे में भी ब्लैक बेल्ट हैं। इन्होंने विद्यापीठ से स्नातक किया है।

लगातार तीन बार से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा

मिर्जापुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर लगातार तीन बार से श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह का कब्जा है। 2011 और 2016 में लगातार उनकी पत्नी प्रमिला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ीं और भारी मतों से विजयी रहीं। वहीं 2021 में हुए जिला पंचायत के चुनाव में उनके विश्वासपात्र राजू कन्नौजिया भारी मतों से जीते और अध्यक्ष बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed