फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP CM yogi adityanath in mirzapur patients People and coming for vaccination stopped for two hours before the arrival of Chief Minister

मिर्जापुर में सीएम योगीः मुख्यमंत्री के आगमन से पहले दो घंटे तक रोके गए टीकाकरण के लिए आ रहे लोग और मरीज

Tue, 25 May 2021 07:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 May 2021 07:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिर्जापुर  आगमन के मद्देनजर मंडलीय अस्पताल को रातोंरात चमका दिया गया। मंगलवार को मंडलीय अस्पताल में आगमन से पहले ही आम लोगों के साथ ही मरीजों के लिए भी लगभग दो घंटे तक बैरियर लगा दिया गया। 
 

विज्ञापन
UP CM yogi adityanath in mirzapur patients People and coming for vaccination stopped for two hours before the arrival of Chief Minister
रामबाग की ओर से आ रहे लोगों को चौराहे पर रोका गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे।  स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के मंडलीय अस्पताल में सीएम के आगमन से पहले आम लोगों के लिए  बैरियर लगा दिया। पुलिस ने रामबाग की ओर से आ रहे मरीजों को एल-टू अस्पताल के पास बने बैरियर के पास की ओर से आ रहे मरीजों को रोक दिया।

विज्ञापन


यही नहीं टीकाकरण के लिए आ रहे लोगों को भी रोक दिया गया। इससे सुबह के समय टीकाकरण स्थल पर लोगों की संख्या कम रही। मुख्यमंत्री के जाने के बाद टीकाकरण स्थल पर लंबी लाइन लग गई।  प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे के करीब मंडलीय अस्पताल आने वाले थे, पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी दो घंटे पहले से ही मंडलीय अस्पताल की ओर आने वाले लोगों को रोक दे रहे थे।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल के पास ही रामबाग मोहल्ले में एल-टू अस्पताल है। वहां बैरिकेडिंग की गई थी। एल-टू अस्पताल के सामने स्थित पुराने भवन के पीछे की ओर टीकाकरण होता है। सुबह नौ बजे ही अस्पताल में उपचार कराने आ रहे लोग और टीकाकरण कराने जा रहे लोगों को रोक दिया गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद टीकाकरण स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लंबी लाइन लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रातोंरात चमका मंडलीय अस्पताल

 मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर मंडलीय अस्पताल को रातोंरात चमका दिया गया। जब मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल आया था तो उसमें मंडलीय अस्पताल का जिक्र नहीं था पर सोमवार को जिले के अधिकारियों ने मंडलीय अस्पताल का दौरा किया तो इससे ये बात स्पष्ट हो गई कि मुख्यमंत्री मंडलीय अस्पताल में बने आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने आएंगे।

अस्पताल का कायापलट यहीं तक नहीं था। सभी वार्ड चमक रहे थे। वार्ड में सभी बेड पर नए चादर बिछे थे। बेड के पास सामान और दवा रखने के नए टेबल लगे थे। देखकर लग रहा था कि जैसे कोई प्राइवेट अस्पताल हो।

मंडलीय अस्पताल में रोके गए जनप्रतिनिधि, धक्का-मुक्की के बाद गए अंदर

सीएम योगी  मंगलवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में बने आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने पहुंचे तो पहले एक नंबर गेट पर कई जनप्रतिनिधि और भाजपा जिलाध्यक्ष को रोका गया। किसी तरह वह अंदर गए। इसके बाद गेट नंबर दो पर अन्य विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष को रोका गया। हंगामा और धक्का-मुक्की के बाद उनको अंदर प्रवेश मिला।

मुख्यमंत्री सुबह साढ़े 10 बजे मंडलीय अस्पताल पहुंचे। सांसद अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, आयुक्त और डीएम के साथ अस्पताल गेट से होते हुए अंदर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कुछ जनप्रतिनिधि पीछे रह गए थे। गेट नंबर एक पर ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रिजभूषण सिंह को रोका गया।

वहां तैनात सीओ और सुरक्षाकर्मियों ने जानकारी होने के बाद उनको अंदर जाने दिया पर अन्य लोग रुके रहे। गेट नंबर दो पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल और चुनार विधायक अनुराग सिंह पहुंचे। गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। जब उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि है। उन्हें अंदर नहीं जाने देने पर लोग हो हल्ला करने लगे, गेट खुलने पर चुनार विधायक को अंदर जाने दिया गया पर नगरपालिका अध्यक्ष को सीओ ने रोका तो धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद वह अंदर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed