फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Board pre exam from today

Mirzapur News: यूपी बोर्ड की प्री परीक्षा आज से

Thu, 18 Jan 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
UP Board pre exam from today
मिर्जापुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा 18 जनवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड ने सुविधा के अनुसार 13 जनवरी के बाद प्री बोर्ड की परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया है। उसी निर्देश के क्रम में जिले में 18 जनवरी से प्री बोर्ड की परीक्षाएं शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन

नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में 18 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षाएं 31 जनवरी तक कराई जाएंगी। उसके बाद प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। इसी बीच अन्य कक्षाओं की भी वार्षिक परीक्षाएं करा ली जाएंगी। इसी प्रकार अन्य विद्यालयों को भी अपनी सुविधानुसार प्री बोर्ड की परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए है। प्री बोर्ड की परीक्षा के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा की भी तैयारी कराई जाएगी। जिले में बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा दो से नौ फरवरी के बीच में कराई जानी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार प्री बोर्ड व अन्य परीक्षाएं कराई जाएंगी। कई माध्यमिक विद्यालयों मेंं पहले ही प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस समय सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में भी प्री बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed