फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   University flier caught copycat

विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने पकड़ा नकलची

Thu, 09 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
University flier caught copycat
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की चल रही स्नातक की वार्षिक व सेेमेस्टर परीक्षाओं में बुधवार को विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने एक नकलची पकड़ा। उसे रस्टीकेट कर दिया गया। मिर्जापुर जिले के लिए गठित उड़ाका दल के संयोजक डॉ अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्य डॉ प्रीति जायसवाल, सतीश वर्मा तथा डॉक्टर आशुतोष सिंह इन दिनों जिले में परीक्षा का निरीक्षण कर रहे हैं। मिर्जापुर जिले में विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही वार्षिक तथा सेमेस्टर परीक्षाओं को नकल विहीन तथा शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से दल ने कई महाविद्यालयों का सघन निरीक्षण तथा चेकिंग किया। इसमें कैलहट के राजदीप महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष के समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया । उड़ाका दल ने द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे के मध्य जोखू लाल पियरी देवी महाविद्यालय, श्री रामचंद्र यादव श्रीमती रेशमा यादव महिला महाविद्यालय विजयपुर पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी महाविद्यालय विजयपुर तथा तृतीय पाली में शाम तीन बजे से साढ़े चार बजे के मध्य राम सुरेश सिंह महाविद्यालय दीक्षित पुर और राजदीप महाविद्यालय कैलहट का निरीक्षण किया। इसमें राजदीप में नकलची पकड़ा गया। अन्य कालेजों में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुचिता पूर्ण तथा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed