फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister distributed appointment letters to 81 people

Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री ने 81 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया

Mon, 26 Feb 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Union Minister distributed appointment letters to 81 people
मिर्जापुर। मिशन रोजगार के तहत रविवार को पथरहिया स्थित सभागार में 81 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाने वालों में आयुष विभाग केे 17, विद्युत निगम के 63, स्वास्थ्य विभाग के एक समेत कुल 81 चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष करने वाला आगे बढ़ता है। उन्होंने बताया कि तीन विभागों के 81 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार आपसी समन्वय से देश व प्रदेश के विकास को नई गति और नया राह दिखाने का कार्य कर रही है। सरकार युवाओं के सपने को पूर्ण करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के लिए मिशन मोड में रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है। इस दौरान मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी., मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इं. राम लौटन बिंद, उप निदेश कृषि डाॅ. विकेश पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed