{"_id":"673c7ff15c2751b7710c88f0","slug":"union-minister-anupriya-patel-scolded-police-officers-for-beating-up-worker-in-mirzapur-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भड़कीं: बोलीं- गुंडे बेटी को उठा रहे, पिता को मारा, FIR न एक्शन; सो रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भड़कीं: बोलीं- गुंडे बेटी को उठा रहे, पिता को मारा, FIR न एक्शन; सो रही पुलिस
Tue, 19 Nov 2024 05:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:39 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में अपना दल एस के कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में कार्रवाई न होने पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भड़क उठीं। उन्होंने पुलिस को जमकर फटकार लगाई। कहा कि गुंडागर्दी बर्दाशत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कुरौठी पांडेय गांव में पिटाई से घायल कार्यकर्ता से मिलने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान विपक्षियों पर कार्रवाई न होने पर मंत्री पुलिस अधिकारियों पर भड़क गईं। मुकदमा दर्ज न होने पर जमकर फटकार लगाया।
विज्ञापन
मां कह रही, बच्ची को उठा ले जा रहे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मां कह रही है कि बच्ची को उठा ले जा रहे हैं। इतनी गुंडागर्दी हो गई है। 24 घंटे होने को है। कोई कार्रवाई नहीं हुई। न मुकदमा हुआ न मेडिकल हुआ। लग रहा है इसको मर जाना चाहिए था तब शायद पुलिस जागती। यह शर्म की बात है। विंध्याचल को ड्रग्स बेचवाने से फुर्सत नहीं है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
बेटी को ले जाने का विरोध करने पर पीटा
विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी कार्यकर्ता के घर में घुस कर लोगों ने शराब पी। मना किया तो पुत्री को उठा कर ले जाने लगे। पिता ने विरोध किया तो पिता को मार-मार कर उसका सिर फोड़ दिया। मां की हड्डी-पसली तोड़ दिया। इतनी शर्मनाक बात है कि अभी तक हमारी पुलिस सो रही है।
विज्ञापन
कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की सरकार जीरो टालरेंस पर काम करती है। बहू व बेटी के साथ किसी भी तरीके का अमर्यादित आचरण बर्दास्त नहीं करेंगे। इसके बाद ये हालत है। दो घंटे का समय दे रही हूं। कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के पास मामला जायेगा।