फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister anupriya patel become sad after seeing condition of MLA Rahul prakash kol

Mirzapur: छानबे विधायक राहुल की व्यथा सुन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया की भर आईं आंखें, हर संभव मदद का आश्वासन

Sat, 14 Jan 2023 07:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 07:10 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के छानबे सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल कैंसर से जंग लड़ रहे हैं।  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को उनका हाल जानने के लिए पटेहरा स्थित आवास पर पहुंचीं। 
 

विज्ञापन
Union Minister anupriya patel become sad after seeing condition of MLA Rahul prakash kol
छानबे विधायक का हाल जानने पहुंचीं अुनप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंसर पीड़ित छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल की व्यथा सुन कर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की आंखें भर आई। लंबे वक्त से बीमार चल रहे छानबे विधायक का हाल जानने के लिए अनुप्रिया पटेल शनिवार को उनके पटेहरा स्थित आवास पर पहुंचीं थीं। अनुप्रिया पटेल ने छानबे विधायक का हालचाल जाना और परिजनों से मुलाकात की। राहुल के पिता सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल से बातचीत में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री से सोनभद्र सांसद ने कहा कि हमें तो राहुल की बीमारी के बारे में पता ही नहीं चला। कहा कि हम जानते हैं की बीमारी बड़ी है। मगर, हमारे पास लड़ने के अलावा और कोई चारा नहीं है। हम सभी लोग मिलकर लड़ भी रहे हैं। ईश्वर की कृपा हुई तो जल्द ही हम यह लड़ाई जीत भी लेंगे।

विज्ञापन

"इससे बड़ी मुसीबत और क्या हो सकती है"

पकौड़ी लाल कोल ने बताया की एक पिता के लिए इससे बड़ी मुसीबत और क्या हो सकती है। फिर भी हम हिम्मत नहीं हारे हैं। अपने बेटे को हर समय हिम्मत से काम लेने की सलाह देते रहते हैं। शनिवार सुबह जब अनुप्रिया पटेल आवास पर पहुंची तो विधायक राहुल कोल कमरे में आराम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Union Minister anupriya patel become sad after seeing condition of MLA Rahul prakash kol
छानबे विधायक का हाल जानने पहुंचीं अुनप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल ने केंद्रीय मंत्री की अगवानी की। थोड़ी देर बाद सांसद ने विधायक राहुल को बुलाया। अनुप्रिया पटेल को देखते ही राहुल कोल की आंखें नम हो गईं। तब केंद्रीय मंत्री ने विधायक के सिर पर हाथ रखा। हिम्मत से काम लेने और मदद के लिए हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनुप्रिया पटेल की भी आंखें भी भर आईं। 

पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पहुंचीं अपना दल प्रमुख 

विधायक से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पटेहरा कला में राजकुमार कोल, पटेहरा खुर्द में दीना पटेल, शीतलगढ़ पटेहरा में कैलास भारती, शेरुआ में सुभाष यादव, चौबेपुर में रामविलास पटेल, हिनौता में दिनेश प्रताप सिंह, गोपलपुर में राज मणि विश्वकर्मा, खुटारी में रामपोस सिंह, देवरी कला में भोला पाल, अखिलेश्वर पांडेय व हसरा में सुनील पटेल से शिष्टाचार मुलाकात कर सभी का कुशलक्षेम पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed