{"_id":"61b8eb1a1dc4b01f656e17ec","slug":"uncontrolled-truck-collides-with-tree-driver-dies-mirzapur-news-vns627755458","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। क्षेत्र के लालगंज हलिया मार्ग पर तिलांव के बरापुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह मऊ जिले से मध्यप्रदेश जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक व परिचालक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। परिचालक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
मऊ के मधवारा निवासी प्रमोद कुमार यादव अपने सहायक चालक सोनू के साथ मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बालू लादने के लिए ट्रक लेकर मंगलवार की भोर जा रहा था। हलिया-लालगंज मार्ग स्थित तिलांव बरापुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर ट्रक बिजली के पोल से टकराते हुए सड़क किनारे शीशम के पेड़ में जा टकराई। जिससे ट्रक पलट गई। हादसे ट्रक चालक प्रमोद यादव (25) व सहचालक सोनू (18) निवासी मधवारा मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी तिलांव धर्मराज भार्गव ने एंबुलेंस को फोनकर गंभीर रूप घायल चालक व खलासी को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया। वहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल चालक प्रमोद यादव की मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। खलासी की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।