फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled car collides with several vehicles, three injured

Mirzapur News: बेकाबू कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर, तीन घायल

Wed, 12 Feb 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with several vehicles, three injured

विज्ञापन

पड़री। पड़री बाजार स्थित दाढ़ीराम रोड पर मंगलवार को दोपहर में एक बेकाबू कार ने बाइक, ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में तीन बाइक सवार घायल हो गए। एक घायल को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। इस दौरान लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


मड़िहान थाना क्षेत्र के शिष्टाकला गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पुत्र को वाराणसी से लेकर कार से अपने घर शिष्टाकला जा रहा था। वह जैसे ही पड़री बाजार के व्यस्ततम दाढ़ीराम मार्ग पर पहुंची अनियंत्रित होकर बाजार में खड़ी बाइक, कार और एक ऑटो को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कुछ लोग जो अपनी बाइक के पास थे। तीन लोग घायल हो गए। घायलो में पड़री थाना क्षेत्र के पटिया गांव निवासी रवि (25), धरमु (24) निवासी लक्षापट्टी देहात कोतवाली, प्रवीण कुमार मिश्र (32) निवासी चांदलेवा थाना पड़री घायल हो गए। घायलों में रवि को पीएचसी प्रभारी पड़री डॉ. आनंद कुमार सिंह ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे से बाजार में अफरातफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि एक्सल टूटने से गाड़ी रुक गई। घटना में सत्यम पाल निवासी जरहा, अनिल कुमार निवासी कपसौर, दिनेश कुमार निवासी महुआरी, जितेंद्र कुमार तिवारी, रत्नेश पाल, अभिषेक, नीरज यादव, रामविलास, सच्चेलाल, राजकुमार, सुरेंद्र जायसवाल के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि अनियंत्रित कार ने कई वाहनों में टक्कर मारी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed