फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two youths died due to drowning in Lakhaniya dari mirzapur whome from Sonbhadra for picnic with friends

Mirzapur News: चूना दरी में डूबने से दो युवकों की मौत, सोनभद्र से दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए थे

Thu, 30 Jun 2022 02:17 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Jun 2022 02:17 PM IST
सार

सोनभद्र से दोस्तों संग बुधवार शाम पिकनिक मनाने आए दो युवकों की लखनिया दरी में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह दोनों का शव मिला। 

विज्ञापन
Two youths died due to drowning in Lakhaniya dari mirzapur whome from Sonbhadra for picnic with friends
लखनिया दरी जलप्रपात (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के प्रसिद्ध  पर्यटन स्थल चूना दरी जलप्रपात में बुधवार की शाम पिकनिक मनाने आए सैलानियों के समूह से दो युवकों की कुंड के दह में कूदकर नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह छह गोताखोरों ने कई घंटे बाद दोनों युवकों का शव बरामद किया।

विज्ञापन


सैलानी शिवम विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार को शाम सोनभद्र से अपने मित्रों शमशाद खान, मनीष मौर्य, अखिलेश रावत, अभय व राज के साथ लखनिया दरी पहुंचे। पानी कम होने के चलते सभी लोग चूना दरी जा पहुंचे। झरने का पानी देखकर सभी का नहाने का मन हुआ। सभी कुंड के दह में कूद कर नहाने लगे।
विज्ञापन


मोबाइल से फोटो लेने और मस्ती का वीडियो बनाने के दौरान अचानक दो युवक मनीष मौर्य (18) पुत्र रमेश मौर्य निवासी ब्रह्म नगर राबर्ट्सगंज व राहुल सोनकर (20) पुत्र तेजू सोनकर निवासी बभनौली राबर्ट्सगंज सोनभद्र गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबते देख मित्रों ने बचाने का काफी प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिल सकी। दोनों युवक गहरे पानी में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मित्रों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने काफी खोजबीन की, परंतु कुछ पता नहीं चल सका। घटना से भयभीत होकर मौके से साथी सैलानी भी कहीं चले गए। बताया कि रात 12 बजे एक बार फिर अंधेरे में घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे युवकों की तलाश मित्रों ने की, परंतु कुछ पता नहीं चल सका।

बृहस्पतिवार सुबह डूबे सैलानियों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। खोजबीन के दौरान गहरे कुंड की दह में चट्टान के दर्रे में फंसे दोनों शव निकाले गए।  

चूना दरी में नहाते समय सोनभद्र के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बुुुधवार को अपने साथियों के साथ चूना दरी पिकनिक मनाने आए थे। बृहस्पतिवार को दोनों के  शव बरामद कर लिए गए। - अजय राय, सीओ नक्सल 

गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूबा, दूसरा बचाया गया

अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को सुबह तीन मित्र स्नान करने पहुंचे। इनमें से दो गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरा युवक डूब गया।  क्षेत्र के रैपुरिया निवासी राहुल उर्फ गोलू (20) पुत्र रामबृक्ष, राधेश्याम व आशुतोष बृहस्पतिवार को सुबह गंगा स्नान करने के लिए रैपुरिया गंगा घाट गए थे।

स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से राधेश्याम व राहुल डूबने लगे। पास ही स्नान कर रहे महेंद्र यादव ने तैरकर राधेश्याम को बचा लिया। इस बीच राहुल उर्फ गोलू गंगा में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट विजय कुमार चौरसिया व चौकी इंचार्ज नरायनपुर वीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर व चुनार से आये गोताखोरों ने डूबे युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन के लिए बुलाया गया है। तहसील चुनार से राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल सुनील कुमार मौर्या व लेखपाल नवीन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। घटना के बाद रैपुरिया गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जुट गयी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed