फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two women died of corona, 278 found including health workers infected.

कोरोना से दो महिला की मौत, स्वास्थ्य कर्मी समेत 278 मिले संक्रमित.

Sat, 24 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two women died of corona, 278 found including health workers infected.
मिर्जापुर। जिले में लगातार 15वें दिन शनिवार को 100 से अधिक संक्रमित मिलने के साथ दो महिलाओं की कोरोना से मौत हुई है। शनिवार को 278 संक्रमित मिले है। शनिवार को आक्सीजन की आपूर्ति बढ़ने के साथ राहत की खबर ये भी है कि 239 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 दिनों में 4089 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इस समय एक्टिव केस की संख्या दो हजार 765 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को 278 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या सात हजार 587 हो चुकी है। शनिवार को 239 लोगों को स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक चार हजार 769 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। शनिवार को दो की मौत होनेे के बाद जिले में अब तक 53 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 36 मरीज हैं। सात विंध्याचल के सीएचसी में बने आइसोलेशन में है। 2656 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 38 दूसरे जिले में भर्ती है। 28 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया किया शनिवार को एक हजार 251 की रिपोर्ट आई है। दो महिलाओं की कोरोना से मौत हुई है। इसमें 62 वर्षीय चील्ह निवासी महिला का शुक्रवार की रात विंध्याचल के एल-टू अस्पताल और 57 वर्षीय महिला को ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में मौत हुई। शनिवार को 197 पुरुष और 81 महिला संक्रमित पाई गई हैं। इसमें हलिया, चुनार, नगर के भरुहना, रमईपट्टी आदि स्थानों में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक चार लाख 39 हजार 500 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 38 हजार 723 की रिपोर्ट आई है। 777 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 59 हजार 409 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले- 278
स्वस्थ्य हुए- 239
आज मौत- दो
कुल संक्रमित- 7587
अब तक स्वस्थ- 4769
अब तक मौत-53
एक्टिव केस-2765
हाट स्पाट- 799
एल-टू- आईशोलेशन- 36
होम आईसोलेशन- 2656
455 को लगी वैक्सीन
मिर्जापुर। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शुरू हुए टीकाकरण के 24वें दिन शनिवार को जिले के 13 स्थानों पर बने 124 बूथों पर 455 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल को चौथे चरण के टीकाकरण का शुभारंभ किया गया था। इस चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका करण किया जा रहा है। शनिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया गया। इसमें चील्ह पीएचसी में 10, गुरुसंडी पीएचसी में 18, विजयपुर में 26, पड़री पीएचसी में 06, कछवां पीएचसी में 00, सीखड़ पीएचसी में 15, जमालपुर पीएचसी में 62, चुनार में 156, लालगंज में 10, हलिया में 00, पटेहरा में 15, राजगढ़ में 00, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 127 को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed