फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two truck drivers and a lab worker died in three accidents

Mirzapur News: तीन हादसों में दो ट्रक चालकों और एक लैब कर्मी की माैत

Tue, 24 Jun 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two truck drivers and a lab worker died in three accidents
अलग-अलग तीन हादसो में दो ट्रक चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चुनार के भौरही गांव के पास सोमवार की सुबह एक ट्रक आगे चल रही दूसरी ट्रक में टकरा गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा कम्हारी गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रक खड़ी दूसरी ट्रक में जा टकराई। इसमें भी ट्रक चालक की मौत हो गई।
वहीं तीसरी घटना प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर के पास हुई। इसमें कार की टक्कर से घायल लैब कर्मी की ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के परसिया गोकुल निवासी ट्रक चालक रामबली (50) व खलासी भोला (18) रविवार को क्लिंकर लेकर मैहर से बिहार गए थे। ट्रक खाली कर सोमवार की सुबह वाराणसी होते मैहर वापस जा रहे थे। चुनार के भौरही गांव के पास आगे जा रही ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें चालक रामबली की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी भोला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि ट्रक की टक्कर में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ के रामपुर बरहो गांव निवासी कन्हैया पाल (30) ट्रक चालक थे। वह सोमवार की सुबह पड़री से गिट्टी लादकर भदोही गिराने जा रहे थे। कोटवा कम्हारी गांव के पास ट्रक सड़क पर किनारे की ओर खड़ी ट्रक में जा टकराई। घायल चालक कन्हैया को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पड़री दयाशंकर ओझा ने बताया कि खड़ी ट्रक में टकराने से ट्रक चालक की मौत हो गई।

बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर निवासी महेश (20) का प्रयागराज के मांडा में लैब है। वह रविवार की रात को किसी काम से बाइक से जा रहा था। मांडा थाना क्षेत्र के ही गौरी शंकर मंदिर के पास कार ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में महेश गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां डपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि मांडा में घायल बाइक सवार की अस्पताल में मौत होने पर शव का पाेस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed