फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two thousand 725 health workers will be vaccinated

दो हजार 725 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

Wed, 03 Feb 2021 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Two thousand 725 health workers will be vaccinated
मिर्जापुर। प्रथम चरण के तहत गुरुवार को 2725 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। शुक्रवार को प्रथम चरण के तहत 662 स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे चरण के 495 पुलिसकर्मियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम चरण के तहत 10,125 लोगों को टीका लगना है। इसमें अब तक पांच हजार 721 लोगों को टीका लग चुका है। 4404 लोग बचे हुए हैं। चार फरवरी को 16 स्थानों के 24बूथों पर 2725 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। पांच फरवरी को बचे हुए 662 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेेगा। पांच फरवरी को ही दूसरे चरण के टीकाकरण का शुभारंभ होगा। इसमें 495 पुलिसकर्मियों को टीका लगेगा। दूसरे चरण के लिए तीन स्थानों पर चार बूथ बनाए गए हैं। इसमें चुनार पीएचसी में एक बूथ पर 120, मंडलीय अस्पताल के दो बूथ पर 250, महिला 100 बेड अस्पताल में 125 को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की पूरी तैयारी हो गई है। प्रथम चरण के टीकाकरण में जो लोग छूट जाएंगे, उनको 15 फरवरी को टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed