फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teenagers died after being crushed while sleeping on the lane of the highway under construction

निर्माणाधीन हाईवे के लेन पर सोते समय कुचलकर दो किशोरों की मौत

Thu, 05 May 2022 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers died after being crushed while sleeping on the lane of the highway under construction
चुनार थाना क्षेत्र के भरेहठा सझौली गांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर सात वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात निर्माणाधीन लेन पर सो रहे ढाबा पर कार्य करने वाले दो किशोरों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। देर रात लहूलुहान हालत में देखकर चौकीदार ने ढाबा संचालक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी कि उनकी मौत हो गई। पुुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भरेहठा सझौली गांव के पास हाईवे किनारे राजू ढाबा है। जहां पर चंदौली के बलुुआ थाना क्षेत्र के महरउरा गांव निवासी पवन (17) पुत्र रमेश डोम और अहरौरा थाना क्षेत्र के बन इमिलिया गांव निवासी धीरज (16) पुत्र राजकुमार ढाबा पर काम करते थे। रात में ढाबा पर ग्राहक कम होने पर 12 बजे दोनों ने खाना खाया। इसके बाद सामने निमार्णाधीन हाईवे के लेन पर सोने चले गए। देर रात किसी वाहन ने दोनों को सोते समय कुचल दिया। देर रात दो बजे के करीब चौकीदार निर्माणाधीन हाईवे पर निरीक्षण करने गया तो देखा कि दोनों किशोर लहूलुहान पड़े हैं। चौकीदार ने ढाबा संचालक को सूचना दी। ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाती, तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने आशंका जताई कि सोते समय किसी भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। हादसे का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed