{"_id":"69dff9e44a6c362d7509d93c","slug":"two-teenage-girls-drowned-while-bathing-in-the-ganges-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-152004-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गंगा में स्नान कर रही दो किशोरियों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गंगा में स्नान कर रही दो किशोरियों की डूबने से मौत
विज्ञापन
चील्ह के चेकसारी गांव में दो किशोरियाें के डूबने पर लगी भीड़। स्रोत- संवाद
चील्ह के चेकसारी गांव का मामला, दो बेटियों और एक पड़ोसी को बचाने के लिए गंगा में कूदीं रेखा के सामने डूब गई बेटी और पड़ोसी
चील्ह। थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव में गंगा किनारे कपड़ा साफ करने के बाद नहाने गईं रंजना (13) और उसकी पड़ोसी अंशिका (15) की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे बाद दोपहर ढाई बजे रंजना का शव मिला। पुलिस गोताखोर व एसडीआएफ की मदद से अंशिका के तलाश में जुटी है।
चेकसारी गांव निवासी रेखा देवी (40) पत्नी सुरेंद्र यादव अपनी दो बेटियाें सोनम (14), रंजना (13) और पड़ोस की अंशिका (15) पुत्री मिट्ठू के साथ गंगा घाट पर कपड़ा साफ करने और स्नान करने गईं थीं। रेखा कपड़ा धुल रही थीं। इस दौरान बेटियां सोनम, रंजना और पड़ोस की अंशिका स्नान करने चली गईं। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगीं। डूबता देख रेखा देवी शोर मचाते हुए उन्हें बचाने के लिए गंगा में गईं। बेटियों को बचाने के लिए नदी में गई रेखा भी गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं। रेखा और तीनों लड़कियों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद मछुआरों ने दौड़कर रेखा देवी और बड़ी बेटी सोनम को तो बचा लिया। जब तक अंशिका और रंजना को बचाते तब तक दोनों डूब चुकी थीं। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य, चौकी प्रभारी टेढ़वा रामकिशोर मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखार और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर खोजबीन में जुटे। सूचना पर सीओ सदर मुनेंद्र पाल पहुंचे। एसडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोर सुभाष सहनी, मंगल सहनी दोनों डूबीं किशोरियों की तलाश में जुटे रहे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद रंजना का शव बरामद हुआ। रंजना का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रंजना दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। नौवीं की छात्रा थी। चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषणा मौर्य ने बताया कि महिला दो बेटी और गांव की एक किशोरी के साथ गंगा किनारे कपड़ा साफ करने गई थी। स्नान करते समय दो डूब गई। एक किशोरी और एक महिला को बचा लिया गया।