फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two suspended including Kajarhat outpost in-charge for negligence

Mirzapur News: लापरवाही पर कजरहट चौकी प्रभारी समेत दो निलंबित

Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two suspended including Kajarhat outpost in-charge for negligence
मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र में रविवार को हुई हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर कजरहट चौकी प्रभारी और शहर कोतवाली में तैनात एक उप निरीक्षक को कार्य में लापरवाही बरतने पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन


चुनार थाना क्षेत्र के जमुआर गांव में रविवार को मकान के विवाद में देवर ने भाभी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। देवर-भाभी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को सुबह भी विवाद हुआ था। महिला रोजी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी जावेद को पकड़ कर ले गई। इसके बाद उसे छोड़ दिया। छोड़ने के आधे घंटे बाद घर पहुंचे जावेद ने चाकू से गला रेत कर रोजी की हत्या कर दी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कजरहट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुशील त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक शशिकांत सिंह को भी पुलिस अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबत कर दिया। एसपी अभिनंदन ने बताया कि चुनार में हुई हत्या और शहर कोतवाली के उप निरीक्षक को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed