फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   two sunk in ganga

दो लड़कियों समेत तीन गंगा में डूबे

Tue, 17 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 17 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
two sunk in ganga
विंध्याचल के गजियाघाट पर गंगा में डूबे बच्चे की तलाश करते गोताखोर। अमर उजाला
 गजियाघाट पर स्नान करते समय सोमवार सुबह 11 बजे दो बालिकाएं एवं एक बालक गंगा में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बालिकाओं के शव बरामद कर लिए। बालक की तलाश हो रही थी। भदोही के खम्हरिया स्थित गोसिया गांव के मूल निवासी और सगे भाई मजीद अंसारी, जावेद अंसारी, वारिस अंसारी कुछ वर्ष पूर्व से विंध्याचल के गजिया कंतित में मकान बनवा कर रहने लगे हैं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह 11 बजे मजीद अंसारी की पुत्री जुबैदा (13), वारिस अंसारी की पुत्री परवीन (13), जावेद अंसारी के ढाई वर्षीय पुत्र मेंहदी हसन को लेकर गजियाघाट पर नहाने गई थीं। दोनों बालिकाएं गंगा में स्नान करने लगीं और बालक को घाट किनारे बैठा दिया। दोनों नहाने के बाद बाहर निकलकर कपड़े बदल रही थीं, इसी दौरान मेहंदी हसन गंगा में गिर गया। इस पर दोनों बालिकाएं गंगा में कूद पड़ीं, लेकिन बालक गहरे पानी में बहता गया। उसे पकड़ने के चक्कर में वे दोनों भी गहरे पानी में चली गईं और तीनों डूब गए। यह देख घाट किनारे बैठे लोगों ने शोरगुल मचाया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।       जानकारी होते ही विंध्याचल पुलिस फोर्स के साथ जाल लेकर पहुंची और तीनों की तलाश शुरू कर दी। परवीन और जुबैदा के शव मिल गए। मेंहदी हसन की तलाश हो    रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed