फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people including a woman died after being struck by electricity, six were injured

Mirzapur News: बिजली की चपेट में आने महिला समेत दो की मौत, छह झुलसे

Thu, 27 Jun 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman died after being struck by electricity, six were injured
मिर्जापुर। विंध्याचल और लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग झुलस गए। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर 29 मवेशी भी मर गए।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र कोल्हुआ गांव निवासी देवी (30) मंगलवार की रात घर के अंदर सो रही थीं। देर रात तेज गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गईं। बच्चों के शोर मचाने पर उठे परिजन उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवी से दो पुत्र एक पुत्री हैं। पति अशोक ने बताया कि रात में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई। उधर, गोगो गांव निवासी सुरेंद्र कुमार दुबे की गाय बिजली की चपेट में आने से मर गई। उधर, विंध्याचल क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार निषाद (29) मंगलवार की रात अपने साथियों के साथ गंगा नदी में बीचो-बीच रेत पर मछली मारने के लिए गए थे। रात में अचानक तेज हवा चलने के साथ बारिश होने लगी। बारिश होने पर प्लास्टिक की पन्नी ओढ़कर सभी लोग बचने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर धर्मेंद्र कुमार निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। पिंटू निषाद (33), प्रदीप कुमार (32), सतीश कुमार निषाद (19), दीपावली निषाद (30), अजय निषाद (24) झुलस गए। झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग झुलस गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ड्रमंडगंज के किरका मोहल्ला निवासी पशुपालक पुल्लू कोल अपने घर के सामने मड़हे में चार भैंस बांधे हुए थे। मंगलवार को देर रात करीब तीन बजे गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से पुल्लू कोल के दो भैंस मर गईं। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि पुंडरीक सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के अलावा पशु चिकित्साधिकारी और हल्का लेखपाल को दी। जमालपुर क्षेत्र के पिड़खिर गांव में बुधवार की सुबह बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से रामकेवल बियार की एक भैंस और एक बकरी मर गई। पशुपालक रामकेवल भी मामूली रूप से झुलस गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधी मुकेश सिंह ने फोन से घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दी। जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मंगलवार की रात राजाराम की दो भैंस, विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपत्ती गांव में धर्मराज, फूलचंद तथा राजकरन पाल की 22 भेड़ें झुलस कर मर गईं। पशुपालकों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग तथा पशु चिकित्सक को दी। ग्राम प्रधान मनोज कुमार दुबे ने बताया कि भेड़ पालकों की क्षतिपूर्ति के लिए राजस्व विभाग को सूचित दी गई है। सीखड़ क्षेत्र के फुलहा गांव निवासी पन्ना यादव की भैंस बुधवार की सुबह बिजली गिरने से मर गई। लालपुर निवासी अरुण कुमार मिश्रा का टिन शेड बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed