फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people including a girl died in accidents

Mirzapur News: हादसों में युवती समेत दो लोगों की मौत

Fri, 08 Nov 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two people including a girl died in accidents
चील्ह/लालगंज। जिले में अलग-अलग इलाकों में हुए हादसों में स्कूटी सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

चील्ह थाने के पुरजागिर के पास बृहस्पतिवार को कार के शोरूम में काम करने वाली स्कूटी सवार दो युवतियां ट्रक की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया गया। ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचने पर डाॅक्टर ने स्कूटी पर पीछे बैठी युवती को मृत घोषित कर दिया। दूसरी युवती को जंगी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के वासलीगंज निवासी कसक जायसवाल (20) कटरा कोतवाली के इमामबाड़ा बाग कुंजलगीर निवासी साजिया परवीन (24) के साथ पुरजागिर स्थित एक कार के शोरूम में ड्यूटी पर निकली थीं। प्रतिदिन की तरह शाम को शोरूम से स्कूटी से घर के लिए निकलीं। स्कूटी साजिया परवीन चला रही थीं। कसक स्कूटी पर पीछे बैठी थीं। स्कूटी शोरूम से कुछ दूर पहुंची थी कि ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनाें युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन पीएचसी पहुंचे। वहां से साजिया के परिजन उसे जंगी रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। कसक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कसक दो बहनों में बड़ी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़री थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई। दूसरी घायल है।

उधर, लालगंज थाने के बरौंधा बाजार के पास बुधवार को शाम को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरौंधा गांव निवासी इंद्रसेन पाल (39) बुधवार की शाम खेत की सिंचाई के लिए नहर का पानी देखने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बरौधा बाजार के पास ड्रमंडगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार इंद्रसेन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए मिर्जापुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर वाराणसी पहुंचने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वाराणसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई उग्रसेन पाल ने बताया कि कार की टक्कर से घायल इंद्रसेन पाल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed