फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people arrested with 30 kg ganja

Mirzapur News: 30 किलो गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार

Sun, 28 May 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested with 30 kg ganja
मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने शनिवार को सुबह बाजार क्षेत्र में जांच के दौरान बाइक सवारों के पास बैग में रखा 30 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष लालगंज ज्ञानू प्रिया को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार क्षेत्र से बाइक सवार गांजा लेकर जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक अचापे बाइक पर सवार दो लोगों को रोका गया। जांच के दौरान उनके पास मौजूद बैग में चार छोटे - बड़े पैकेट रखे मिले। उसमें 30 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों धर्मेंद्र सोनकर निवासी फुटिया थाना सैयदराजा चंदौली और विक्की बिंद निवासी महेवा थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सात लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उड़ीसा प्रांत से गांजा लाता है। जिसे मिर्जापुर व आस-पास के जनपदों में बेचने का काम करता है। गांजा बिक्री के पैसे को आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed