{"_id":"632cb654fe144c42d61b569b","slug":"two-passengers-injured-after-falling-from-a-moving-train-mirzapur-news-vns675619471","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरकर दो यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गिरकर दो यात्री घायल
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बृहस्पतिवार की सुबह आसनसोल एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच चला गया। लोगों ने ट्रेन रुकवायी। किसी तरह से उसे बाहर निकाला गया। हादसे में यात्री घायल हुआ, पर जान जाने से बच गई। इससे पहले पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पर चढ़ते समय यात्री गिरकर घसीटता चला गया। जिसे ट्रेन के अंदर से यात्री ने खींचकर जान बचाया। सुबह के समय दो घटनाओं से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में हलचल मचा रहा।
सुबह साढ़े 10 बजे के करीब आसनसोल एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकने वाली थी। एक यात्री सतई (37) पुत्र झुल्लर निवासी भटपुरा नरौरा संत नगर खम्हरिया थाना गोपीगंज भदोही ट्रेन के रुकने पर उतरने के लिए खड़ा था। ट्रेन की रफ्तार कुछ धीमी हुई थी कि अंदर से धक्का लगने के चलते यात्री गिरकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गया। लोगों को लगा कि वह ट्रेन के नीचे चला गया, पर संयोग रहा। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच रहा। तब तक ट्रेन धीमी हुई। ट्रेन के रुकने पर जीआपी और आरपीएफ के जवानों ने उसे बाहर निकाला गया। आरपीएफ के एसआई संदीप कुमार और कांस्टेबल विवेक चौहान वहां मौजूद रहे। यात्री के सिर और कमर में चोट लगी थी। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक मुंबई में रहता है। वह वहां से अपने घर लौट रहा था। मिर्जापुर स्टेशन पर उतरकर वह अपने घर जाता। जीआरपी ने उसके घर पर सूचना दिया। दूसरी घटना सुबह साढ़े नौ बजे घटी। प्रयागराज निवासी अभय कुमार यादव (63) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से भुनेश्वर में दर्शन करने जा रहा था। उसके साथ अन्य लोग भी थे। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह पानी लेने उतरा था। पानी के तीन-चार बोतल लेकर वह चढ़ने जा रहा था। तभी ट्रेन चल दी। वह ट्रेन से नीचे गिर गया। एक हाथ से वह गेट पकड़ा था। वह कुछ दूर तक घसीटता चला गया। शोर सुनकर ट्रेन को चैन पुलिंग कर रोका गया, यात्रियों ने उसे अंदर खींच कर उसकी जान बचाई। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई।जीआरपी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सुबह एक यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।