फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two parties clashed in land dispute, four women injured

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार महिलाएं घायल

Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in land dispute, four women injured
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में रविवार को जमीन की जोताई करने गए विपक्षियों से ग्रामीणों का विवाद हो गया। गांव की महिलाएं तब उग्र हो गई जब उनके ही सामने उनकी जमीन की जोताई शुरू हो गई। खेत जोत रहे ट्रैक्टर के सामने आकर महिलाओं ने रोकने की कोशिश की। इस पर विपक्षियों ने ट्रैक्टर से महिलाओं को धक्का देकर गिरा दिया गया। इससे चंदा 32 वर्ष, धर्मावती 45 वर्ष, प्रकाश 38 वर्ष व श्यामदुलारी 35 वर्ष घायल हो गई। महिलाओं के घायल होते ही उनके परिजन आक्रोशित होकर ईंट पत्थर चलाने लगे। मामला बढ़ता देख विपक्षी ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान भर्ती कराया। जहां श्यामदुलारी का प्राथमिक उपचार कर गम्भीर स्थित देख मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य का इलाज सीएचसी मड़िहान पर चल रहा है। मड़िहान के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद में चार लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed