फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two meetings of gram panchayats are necessary for development action plan

विकास की कार्ययोजना के लिए ग्राम पंचायतों की दो बैठकें जरूरी

Wed, 12 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two meetings of gram panchayats are necessary for development action plan
गांवों विकास कार्य कराने के लिए वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के बाबत ग्राम पंचायतों की कम से कम दो बार खुली बैठक कराना जरूरी है। खुली बैठक में मिशन अंत्योदय की सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के अलावा वित्तीय व अन्य उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा भी दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि खुली बैठक में विकास कार्ययोजना तैयार करते समय ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित कराएं। ताकि गांव की जरूरतों व समस्याओं पर विचार कर कार्ययोजना पर होने वाले खर्च का उचित आकलन किया जा सके।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों की अनुमोदित कार्ययोजना 31 जनवरी 2023, क्षेत्र पंचायतों की अनुमोदित कार्ययोजना जनवरी 2023 तथा जिला पंचायत की विकास कार्ययोजना को मार्च 2023 तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अंतिम रूप से अपलोड किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नीतू सिंह सिसौदिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed