{"_id":"667bbbfb818bcfdc560d32f0","slug":"two-killed-by-lightning-in-mirzapur-five-people-scorched-cattle-also-died-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बिजली गिरने से दो की मौत: पांच लोग झुलसे, मवेशियों की भी गई जान; जिले में हुई आफत की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बिजली गिरने से दो की मौत: पांच लोग झुलसे, मवेशियों की भी गई जान; जिले में हुई आफत की बारिश
Wed, 26 Jun 2024 12:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:29 PM IST
सार
Mirzapur News: आकाशीय बिजली से मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मुआयना की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कोल्हुआ गांव निवासिनी महिला की मौत पर जुटे पड़ोसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र व विन्ध्याचल में बिजली गिरने दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग झुलस गए। कई मवेशियों की मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र कोल्हुआ गांव निवासिनी देवी (30) घर पर सो रही थी। अचानक देर रात तेज चमक गरज से बिजली गिरने से चपेट में आ गई।
विज्ञापन
बच्चों के शोर मचाने पर परिजन आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोगो गांव निवासी सुरेंद्र कुमार दुबे की गाय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला के दो पुत्र एक पुत्री हैं। इनका बड़ा पुत्र शुभम (17) और सूरज (13) है।
विज्ञापन
विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव में बीती रात को बिजली गिरने से धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। पांच लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में बुधवार की सुबह बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से पशुपालक रामकेवल बियार की एक भैंस और एक बकरी की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आ जाने से पशुपालक भी झुलस गया।
पशुपालक बुधवार की सुबह अपने घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे भैंस और बकरी को भूसा खाने के लिए बाहर निकाल रहा था कि अचानक गिरी बिजली की चपेट में आ गया। बिजली गिरने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधी मुकेश सिंह ने फोन से घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दिया।