{"_id":"c90ba490efcf924d2cafa32748a8d823","slug":"two-hours-jams-mirzapur-sonebhadra-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक जाम रहा मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक जाम रहा मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौहा गांव में रविवार की सुबह पशु तस्कर के परिवार वालाें एवं बरकछा चौकी के पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिस ने तस्कर के घर की महिलाओं की पिटाई कर घायल कर दिया। इससे नाराज होकर उन लोगों ने मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग जाम कर दिया। कोतवाली प्रभारी अविनाश सिंह ने समझा-बुझाया तब दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
रविवार की भोर करीब पांच बजे शाहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति कुछ पशुओं को लेकर जा रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी के दो सिपाही आरोपी को पशुओं के साथ चौकी पर ले गए। जानकारी होने पर आरोपी के घरवाले बरकछा चौकी पहुंच गए। वहां पुलिस एवं उनके बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि पुलिस ने परिवार की महिलाओं की पिटाई कर दी, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। इससे नाराज परिवार के लोगाें ने मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम चला। कोतवाली प्रभारी अविनाश सिंह ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शाहपुर चौसा गांव निवासी डाक्टर रविवार की भोर एक गाय तथा छह बछड़े लेकर तस्करी करने जा रहा था। उसे बरकछा पुलिस चौकी के दो सिपाहियाें ने पकड़ लिया। इसकी जानकारी होने पर उसके परिवार के लोग चौकी पर पहुंचे और उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे।
पुलिस एवं उसके परिवार के लोगों बीच नोकझोंक हो गई। महिलाआें की पिटाई की बात गलत है। बताया कि एक व्यक्ति के विरुद्ध पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छह पशु बरामद किए गए हैं।