{"_id":"60f3eb778ebc3e6d926f5d97","slug":"two-died-in-accident-bike-collided-with-divider-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: डिवाइडर से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: डिवाइडर से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत से कोहराम
Sun, 18 Jul 2021 02:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:21 PM IST
सार
एक युवक शनिवार को अपनी मामा की पुत्री को झाड-फूंक के लिए छोड़कर आ रहा था। इस दौरान उसके साथ गांव का एक युवक भी था। लौटते समय बाइख डिवाइडर से टकरा गई। एक युवक की मौत उसी समय हो गई। दूसरे की देर रात उपचार के दौरान हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत।
विस्तार
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली रोड के पास शनिवार की देर रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, दूसरे के परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। देर रात उसकी भी मौत हो गई। दो युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज मोहल्ला धोबियान गली निवासी छोटू(19) पुत्र रामलाल अपने मामा की पुत्री को झाड़-फूंक के लिए कछवा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव ले गया था। उसके साथ बाइक पर मोहल्ले का ही उसका साथी विनोद(19) पुत्र किशोर भी था। मामा की पुत्री को झाड़-फूंक के लिए छोड़ने के बाद वह अपने साथी के साथ बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली रोड पर डिवाइडर से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
छोटू के परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।