फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two days later, the body of a young man was found in the Ganga

दो दिन बाद गंगा में उतराया मिला युवक का शव

Mon, 26 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two days later, the body of a young man was found in the Ganga
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने से पूर्व गंगा स्नान करते समय गंगा में डूबे युवक का शव दो दिन बाद सोमवार को शास्त्री पुल के नीचे उतराया मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर परिजनों को सूचना दी। शव बाहर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भदोही जिले के रजपुरा गांव निवासी हर्ष मोदनवाल (18) पुत्र ओम प्रकाश मोदनवाल गुरु पूर्णिमा पर्व पर शनिवार को अपने साथी कुंवर चंद्र यादव पुत्र अजय यादव और ललित यादव पुत्र गौतम यादव के साथ सुबह मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने आया था। साढ़े 11 बजे विंध्याचल पहुंचने पर बाइक को पार्किंग में खड़ा किया। दर्शन करने से पहले स्नान करने के लिए दीवान घाट पर पहुंचा। हर्ष के दोनों साथी कुंवर चंद्र और ललित गंगा स्नान कर बाहर आए। इसके बाद हर्ष स्नान करने के लिए गंगा नदी में उतरा। स्नान करते समय वह डूब गया। युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन की, पर युवक का पता नहीं चल सका। रविवार को भी गोताखोरों ने खोजबीन की। युवक का पता न चलने पर परिवार के लोग गंगा घाट किनारे ही इंतजार करते रहे। सोमवार की सुबह शास्त्री पुल के नीचे लोगों ने शव उतराया देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलावाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तब तक परिजन भी पहुंच गए। युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed