फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two days ago, the husband had gone to Prayagraj to work, the wife's body was found hanging from the noose.

Mirzapur News: दो दिन पहले पति प्रयागराज गया था मजदूरी करने, फंदे पर लटका मिला पत्नी का शव

Fri, 12 Dec 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two days ago, the husband had gone to Prayagraj to work, the wife's body was found hanging from the noose.
जिगना। गौरा गांव में बृहस्पतिवार को विवाहिता पायल (30) का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। पड़ोसियों की सूचना पर पति अजय कुमार सरोज (30) बृहस्पतिवार की सुबह घर वापस आया तो देखा कि घर में पत्नी साड़ी के फंदे पर लटकी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। गौरा गांव निवासी अजय कुमार सरोज दो साल पहले पायल उर्फ कंचन (30) से विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के कारण दोनों परिवार से अलग रह रहे थे। अजय ने पुलिस को बताया कि वह नौ दिसंबर की सुबह घर से नौकरी करने के लिए प्रयागराज गया था। बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि दो दिन से घर का दरवाजा बंद है। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे अजय घर पहुंचकर देखा तो पायल फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। दंपती को अभी कोई संतान नहीं है। पति अजय कुमार ने बताया कि मृतका का मायका कहां है, इस बारे में जानकारी नहीं है। मोबाइल पर आए अज्ञात नंबर से बातचीत होने पर दोनों में प्रेम हो गया था। दो साल पहले भी युवक की शादी हुई थी। पहली पत्नी भी मर चुकी है। उससे एक बेटा रविशंकर है। जो अपनी दादी के साथ गांव में रहता है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव साड़ी के फंदे पर लटवा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed