{"_id":"6401a343d575a687b00c1aa4","slug":"two-children-died-after-being-hit-by-a-train-both-children-were-crossing-the-track-there-was-chaos-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, ट्रैक पार कर रहे थे दोनों बच्चे, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, ट्रैक पार कर रहे थे दोनों बच्चे, मचा कोहराम
Fri, 03 Mar 2023 01:05 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:05 PM IST
सार
विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेहड़ा रेलवे पुल पुरानी केबिन के पास नई रेल मार्ग पर आर्यन वर्मा और राज सरोज निवासी छोटकी मऊहरिया पावर हाउस विंध्याचल रेलवे लाइन पार कर घर आ रहे थे।
विज्ञापन
Mirzapur: ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रेहड़ा पुल पुरानी केबिन के पास नई रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से दो मासूमों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। आधे घंटे तक आरपीएफ और थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद चलता रहा। आधे घंटे बाद विंध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेहड़ा रेलवे पुल पुरानी केबिन के पास नई रेल मार्ग पर आर्यन वर्मा (8) पुत्र राजन वर्मा व राज सरोज (8) पुत्र चुल्ली सरोज निवासी छोटकी मऊहरिया पावर हाउस विंध्याचल रेलवे लाइन पार कर घर आ रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों बालकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों बालकों का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर आरपीएफ को विंध्याचल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरपीएफ व विंध्याचल पुलिस के बीच आधे घंटे तक सीमा विवाद बना रहा।
विज्ञापन
जिसके बाद विंध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दो बालकों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।