फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two candidates for the post of President, Senior Vice President and four candidates for Secretary

अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो व सचिव में चार उम्मीदवार

Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two candidates for the post of President, Senior Vice President and four candidates for Secretary
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2021-22 के पदाधिकारियों के नामांकन प्रक्रिया के बाद बृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी विनोद कुमार सिंह-प्रथम के निर्देशन में उनके सहयोगी चुनाव अधिकारी सोमेश्वर मिश्र व खालिद नदीम रहमानी के देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी पत्र वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशी पद पर रविंद्र नाथ दुबे ने नामांकन वापस लिया। अन्य पदों पर 20 को टेंडर मतदान और 21 को मतदान और मतगणना होगी। कई पदों पर एक उम्मीदवार है। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर जटाधर द्विवेदी, रामकृष्ण द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामवृक्ष सिंह, सुरेश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इरशाद, सचिव पद पर कैलाश यादव, रामसागर सरोज, प्रवीण कुमार दीक्षित, संजय कुमार चौधरी, उप सचिव (सामान्य) पद पर विमल चंद यादव, उप सचिव (प्रशासन) पद पर अभिनंदन मिश्र, उपसचिव (प्रकाशन) पद पर मो. शमीम सिद्दीकी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर विष्णु सिंह, वाटिकाध्यक्ष पद पर धनेश्वर गुप्ता, निर्वाचन अधिकारी पद पर अजय सिंह, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर विजेंद्र प्रसाद, लेखानिरीक्षक पद पर कोमल कुमार, सदस्य कार्यकारिणी (20/10) पद पर विजय शंकर दुबे, शिव कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, अमरेश चंद्र पांडेय-द्वितीय, इंद्र बहादुर बिंद, सदस्य कार्यकारिणी (15/7) पद पर अशोक कुमार यादव, सुनील कुमार जायसवाल, सदस्य कार्यकारिणी (5/3) पद पर अजय कुमार यादव, त्रिपुरारी उपाध्याय उम्मीदवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed