फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested with 30 cattle

30 मवेशियों के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 30 cattle
वध के लिए तस्करी के जरिए बिहार ले जाए जा रहे 30 मवेशियों को पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित बैजू बाबा कुटिया से सटे सुकृत बार्डर पेट्रोल पंप के पास से बृहस्पतिवार को सुबह बरामद किया। पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मवेशियों को गोशाला को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली कि बृहस्पतिवार को सुबह सुकृत स्थित सोनभद्र बार्डर के पास मौजूद पेट्रोल पंप से सटे इलाके से पशु तस्करी के जरिए मवेशियों को पैदल जंगल के रास्ते ले जाने की तैयारी है। सूचना का संज्ञान लेकर सोनभद्र बार्डर के पास सुकृत इलाके में घेराबंदी की गई। तभी निरंजन निवासी हमीरपुर, थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार व सतनु उर्फ संतू चौहान निवासी सोंगर, थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार मवेशी लेकर आते हुए दिखाई दिए। जिनको घेरकर पकड़ लिया गया। मौके से 30 मवेशियों को मुक्त करा कर देखभाल के लिए गोशाला को सुपुर्दगी में दे दिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ गो वध संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed