फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested for stealing at kiln

भट्ठे पर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing at kiln
थाना क्षेत्र के अगरसण्ड गांव स्थित एडी मार्का ईट भट्टे पर बुधवार की रात चोरों ने भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों के घर से तीन मोबाइल सहित नगदी, कपड़ा चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार को चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किया है। महेश पुत्र चौथा, सतीश पुत्र मनोज व जीतबहना पुत्र मंगरा हाल मुकाम अगरसण्ड एडी मार्का ईट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। परिवार सहित भट्टे पर निवास भी करते हैं। बुुधवार की रात भोजन करके सब सो गए थे कि रात में उसके दरवाजे को ढकेलकर घर में घुसे चोरों ने एक मोबाइल व दो स्क्रीन टच मोबाइल कुछ कपड़े सहित उठा ले गए थे। घटना की सूचना ईट भट्ठा पर कार्यरत मुंशी ने स्थानीय पुलिस को दी।जिसपर अदलहाट पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरों को तहरीर के मात्र 12 घंटे के अंदर पकड़ लिया। जिसके पास से पुलिस को तीन मोबाइल मिली है। चोरों के निशानदेही पर पुलिस अन्य सामानों की सक्रियता से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed