{"_id":"67fac36d28c8f9465a068cb7","slug":"two-animal-smugglers-injured-in-an-encounter-with-police-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-132230-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से दो पशु तस्कर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से दो पशु तस्कर घायल
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के जयकर खुर्द गांव के पास शुक्रवार की रात मुठभेड़ में पुलिस और एसओजी टीम ने पैर में गोली मारकर दो पशु तस्करों का गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके दो तमंचे और पिकअप में लदे 12 मवेशियों को बरामद किया है। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशु तस्कर मवेशी लेकर गुजरने वाले हैं। इसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने जयकर खुर्द गांव के पास घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि इस बीच एक पिकअप आई तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख पशु तस्कर वाहन से उतरकर भागने लगे। पुलिस के पीछा किया तो तस्करों ने फायरिंग कर दी।
इस पर पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुठभेड़ में आकाश गुप्ता, निवासी सत्तनपुर रईसी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी और मनीष यादव उर्फ मंगरू यादव, निवासी गंज ख्वाजा जंसो की मढई, अलीनगर, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बताया कि उनके पास से एक पिकअप, 12 मवेशी, दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मनीष पर आठ और आकाश गुप्ता पर दो मकदमे दर्ज हैं।