फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck overturned ditch in mirzapur driver died conductor saved his life body taken out cutting cabin

दर्दनाक: गड्ढे में पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक की तड़पकर हुई मौत, वाहन काटकर निकाला गया शव; परिचालक गंभीर

Tue, 23 Jul 2024 11:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 11:58 AM IST
सार

Mirzapur News: गड्ढे में ट्रक पलटने की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रक की केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Truck overturned ditch in mirzapur driver died conductor saved his life body taken out cutting cabin
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के जिगना विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा लालगंज मार्ग पर मंगलवार की सुबह पांच बजे सोनभद्र से प्रयागराज राखड़ लेकर जा रहा ट्रक पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। केबिन काटकर उसका शव निकाला गया।
विज्ञापन


खलासी किसी तरह बाहर निकला जिसकी हालत गम्भीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चालक आदित्य कुमार (25) परिचालक दीपक (27) के साथ विन्ध्यनगर से राखड़ लाद कर प्रयागराज सहसो जा रहा था। लालगंज से गैपुरा आते समय विजयपुर पहाड़ी की ढलान पर ट्रक पलट कर लगभग 30 फीट नीचे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक तो किसी तरह बाहर आ गया। चालक को निकालने में पुलिस व ग्रामीण घंटों जुटी रही। बाद में चालक की मौत हो गई। ट्रक का केबिन काटकर उसका शव निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed