फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck fell into ditch, three injured including driver

खाई में गिरा ट्रक, चालक समेत तीन घायल

Fri, 25 Jun 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Truck fell into ditch, three injured including driver
हलिया थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में छोटका मोड़ हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की शाम चार बजे एल्युमीनियम लदा एक अनियंत्रित ट्रक पलटकर करीब दस फीट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक और खलासी समेत तीन लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी भरत लाल पांडेय ने सभी घायलों को इलाज के लिए न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हैदराबाद से एल्युमिनियम लादकर एक ट्रक गाजीपुर जा रहा था। ड्रमंडगंज घाटी उतरते समय ट्रक जैसे ही छोटका मोड़ हनुमान मंदिर के पास पहुंचा कि अनियंत्रित होकर सड़क से दस फीट नीचे खाई में जाकर पलट गया। ट्रक के पलटने से हुई तेज आवाज सुनकर बाजार के लोग भी मौके पर पहुंच गये। दुर्घटना में घायल 32 वर्षीय चालक आलोक तिवारी असेतापुर, गौरीगंज अमेठी, 30 वर्षीय खलासी उमेश यादव हरिद्वार व 18 वर्षीय विपिन यादव प्रतापगढ़ के निवासी हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है । घायलों के परिजनों समेत ट्रक मालिक को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed