{"_id":"2752be7dde4ecc3e1620e753e3d5cee8","slug":"train-accident-that-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन दुर्घटना होते-होते बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन दुर्घटना होते-होते बची
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नटवां रेलवे पुल में ट्रेलर पर लदे क्रेन का पंजा फंसने से गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मिर्जापुर-मुगलसराय रेलमार्ग की पटरी करीब 10 मीटर तक उखड़ गई।
इसके चलते गुजरात के भावनगर से बंगाल के आसनसोल जा रही 2941 भावनगर आसनसोल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची।
पटरी उखड़ने से करीब सात घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा और राजधानी समेत एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेल अधिकारियाें ने पटरी की मरम्मत शुरू करा दी। कटरा पुलिस और आरपीएफ ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन कब्जे में ले लिया।
जौनपुर से 22 पहियों वाला ट्रेलर गुरुवार को पांच बड़े क्रेन लेकर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले जा रहा था। चालक सुबह करीब नौ बजे ट्रेलर लेकर शास्त्री पुल के आगे बढ़ कर नटवां रेलवे पुल के पास पहुंचा।
ऊंचाई का अंदाजा न होने के कारण वह पुल के नीचे से ट्रेलर लेकर जाने लगा। इसी बीच एक क्रेन का पंजा पुल के बीच में लगे एक गार्डर में फंस गया।
इसके चलते पुल के ऊपर से गुजरी अप और डाउन लाइन की रेल पटरी करीब 10 मीटर तक उखड़ गई। लोगाें के शोर मचाने पर ट्रेलर चालक ने गाड़ी रोकी।
इसी बीच गुजरात से आसनसोल जा रही भावनगर आसनसोल एक्सप्रेस उखड़ी पटरी से गुजरी तो लहराने लगी। बोगियाें में सवार यात्री शोर मचाने लगे।
चालक ने तत्काल स्पीड कम कर गाड़ी को किसी तरह से आगे निकाला और स्टेशन मास्टर को तत्काल सूचना दी। जानकारी होेते ही अधिकारियाें में हड़कंप मच गया।
पटरी उखड़ने से रेल परिचालन ठप हो गया। आनन फानन में इलाहाबाद के रेल अधिकारियाें को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियाें ने करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त किया।