फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   traders on video conferencing

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए ली व्यापारियों की खबर

Sat, 02 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
traders on video conferencing
-संगठन के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार तक बात पहुंचाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

फोटो-
विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए ली व्यापारियों की खबर
-संगठन के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार तक बात पहुंचाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने शनिवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। मिर्जापुर एवं वाराणसी मंडल के व्यापारियों एवं व्यापार संगठन के की व्यथा राज्य एवं केंद्र सरकार पहुंचाने का आश्वासन दिया।

प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सभी राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से सभी ऑफिस, दुकान व उद्योग धंधे पूरी तरह से ठप हैं। आगे कब तक यह चलेगा कुछ कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा ऐसे में देश का व्यापारी बड़े संकट से गुजर रहा है। विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र एवं वाराणसी से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने विभिन्न मुद्दों पर विमर्श कर सरकार से राहत की मांग की है। मांग में बैंक लोन और लिमिट पर लॉकडाउन की अवधि तक ब्याज शत प्रतिशत माफ किए जाने, खुदरा व्यापारी के हितों को भी ध्यान रखते हुए संरक्षण प्रदान किए जाने, टेंट एवं कैटरिंग व्यवसायी, मैरेज हाल मालिकों के लिए विशेष पैकेज दिए जाने, लघु एवं कुटीर उद्यमियों को विशेष रियायत दिए जाने, बिजली, पानी का बिल व जीएसटी को तीन महीने के लिए माफ किए जाने, अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी मंडी शुल्क पूर्णतया समाप्त किए जाने समेत अन्य मांगो को व्यापारियों ने मजबूती के साथ रखा। बैठक में वाराणसी अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री प्रमोद अग्रहरी, जिलाध्यक्ष युवा सनी जौहर, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, मिर्जापुर से प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला अध्यक्ष उदय चंद गुप्ता, वरिष्ठ कालीन व्यवसायी निलेश पुरवार, गल्ला व्यवसायी श्रीराम साहु, मैरेज हॉल मालिक विकास गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष रजनीकांत राय, अभिषेक जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, कृष्णानंद हैहयवंशी, सत्यनारायण सिंह, रवि गुप्ता साहू, अभिषेक गुप्ता, सुरज सोनकर, शरफराज अहमद, शुभम गुप्ता साहू, भदोही से वरिष्ठ व्यवसायी मूलचंद साहू, शेषधर गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सोनभद्र से जिला अध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता, मृत्युंजय केशरी जिला महामंत्री, अनिल मित्तल जिला कोषाध्यक्ष, संजीव मदान चुनाव अधिकारी, प्रबुद्ध कुमार चौबे चुनाव पर्वेक्षक, रवीजीत सिंह कंग नगर अध्यक्ष औड़ी, राकेश यादव नगर महामंत्री औड़ी, रतन कुमार गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष औड़ी, बृजेंद्र सोनी नगर कोषाध्यक्ष डिबूल गंज, संतोष तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनभद्र, संजय पाठक जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनभद्र सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed