फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   To touch the feet of mothers stop

मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर रोक

Fri, 20 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 20 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
To touch the feet of mothers stop
नवरात्र मेला को लेकर श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से गुरुवार को मंदिर के छत पर स्थित कार्यालय पर आम सभा आहूत की गई।
विज्ञापन


आमसभा के दौरान निर्णय लिया गया कि 24 घंटे मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा और निकास द्वार से किसी का प्रवेश वर्जित रहेगा।

कहा गया कि पंडा समाज के लोग अपने वेशभूषा में पहचान पत्र के साथ मुस्तैद रहेंगे।

आमसभा को संबोधित करते हुए श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि मेले के दौरान यदि बगैर पहचान कार्ड के कोई भी पंडा यजमान को दर्शन कराते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि कोई पंडा समाज सदस्य अगर किसी यात्री या किसी प्रशासनिक अधिकारी के साथ कोई विवाद नहीं करेगा, यदि ऐसी कोई बात होती है तो वह श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों से संपर्क करके अपनी समस्या से अवगत कराए।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि यदि कोई किसी यात्री व प्रशासनिक अधिकारी से कोई विवाद करता है तो उसका वह स्वयं जिम्मेदार होगा। पंडा समाज के पदाधिकारी व सदस्य की ड्यूटी निकास द्वार व झांकी पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री अवनीश मिश्र, कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, मंदिर व्यवस्था प्रमुख गुंजन मिश्र, रघुवर दयाल उपाध्याय, धीरज मिश्र, रमेश चंद्र पांडेय, राजू पाठक, भानु पाठक, संदीप उपाध्याय, राजू पाठक, अशोक, विजय पंाडेय सहित श्री विंध्य पंडा समाज के समस्त सदस्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed