फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   to fed poison and killed paras

जहर खिलाकर मारा था पारस को 

Wed, 11 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 11 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
to fed poison and killed paras
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पारस हत्याकांड के आरोपी को क्राइम ब्रांच व लालगंज पुलिस ने लालगंज थाना क्षेत्र के चिंताग चौराहे से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने पीतल की सिल्ली को सोने की सिल्ली बता कर बेचे गए धातु को भी बरामद किया है। हत्यारोपी गुरु हीरालाल ने चेले पारस का साढ़े पांच लाख रुपये गबन करने के लिए 24 अप्रैल की रात कटाई गांव के पास पूजा पाठ के बहाने बुला कर प्रसाद में पोटैशियम साइनाइड मिला कर खिलाते हुए मार डाला था। ये बातें पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताईं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के नकहरा नई बस्ती निवासी हीरालाल पुत्र स्व. अमरनाथ सोनार है।  हीरालाल लालगंज के कटाई गांव निवासी पारसनाथ पांडेय के साथ मिल कर तांत्रिक का काम करने लगा। हीरालाल ने बताया कि सोने की मूर्ति को किसी जंगल में गाड़ देेंगे। जिसे बाद में लोगों के सामने निकालेंगे तोे लोग उसे पुरातत्व की मूर्ति समझ कर लाखों रुपये में खरीदेंगे और हमलोग करोड़पति बन जाएंगे, लेकिन इसके लिए उसे रुपये चाहिए ताकि सोना लाकर मूर्ति बना सकें। पारसनाथ को हीरा का सुझाव अच्छा लगा और उसने तत्काल  सोना खरीदने के लिए सात लाख हीरा को दे दिया।
विज्ञापन


पैसा पाते ही हीरा असली सोना लेने की बजाय इलाहाबाद से छह किलो पीतल खरीदा और उसके दोनों ओर थोड़ा थोड़ा सोना लगाते हुए सिल्ली पर सोने का पानी चढ़वा दिया। ताकि पूरी सिल्ली सोने की लगे। इसमें उसके डेढ़ लाख रुपये खर्च हो गए। बचे साढ़े पांच लाख जिसे उसने अपने पास रख लिया। सिल्ली पारसनाथ को दिया तो उसने उसकी जांच कराई तो पीतल का पाया। यह देखते ही पारस हीरा से अपने सारे पैसे वापस करने को कहा। मुकदमे के डर से हीरा ने चेले पारस को मारने की साजिश रची। 24 अप्रैल की रात पारस को लालगंज थाना क्षेत्र के कटाई नदी के पास पूजा पाठ के बहाने बुलाया। उन्हें प्रसाद खिलाने के बहाने मिश्री में पोटैशियम साइनाइड मिला कर खिला दिया। जिसे खाते ही उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed